FacebookInstagramYouTubeTwitter
The Journalism Logo

विज्ञापन

Advertisement

आप मुझ पर भरोसा नहीं करते, CWC की बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से क्यों कहा ऐसा? इनसाइड स्टोरी

कांग्रेस CWC की बैठक में मौजूद एक नेता ने ऑफ रिकॉर्ड बताया कि राहुल गांधी के निशाने पर कई नेता थे, जिनको वो इशारा करके यह बताना चाह रहे थे कि इस मुद्दे और खुलासे से अब आप लोग भी सहमत होइए.

जयन्ती मिश्रा

होस्ट, द जर्नलिज़्म

राहुल गांधी
फोटो: PTI

नई दिल्ली: सीईसी ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया पर पार्टी के आगामी कार्यक्रम और रणनीति को लेकर दिल्ली में आज कांग्रेस सीडब्लूसी की बैठक हुई. इसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और सीएम शामिल हुए. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार खरगे के भाषण के बाद राहुल गांधी ने SIR और चुनाव आयोग के ख़िलाफ अपनी बात को रखा. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि मैं पिछले दो साल से वोट चोरी की बात कर रहा हूं, लेकिन पहले हमारे लोग ही सहमत नहीं दिखे, लेकिन आज दो साल बाद अधिकतर लोग सहमत हैं.

राहुल गांधी ने बैठक में यह भी कहा कि आप लोग मुझ पर भरोसा नहीं करते, लेकिन पुरानी मुलाक़ात में प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा था कि हमें आप ही हरा सकते हैं. दरअसल सीईसी ज्ञानेश कुमार के चयन को लेकर जब बैठक हुई थी, उस बैठक का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा कहा था. सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पार्टी में कई नेता केवल विश्लेषण में लगे रहते हैं. SIR के मुद्दे को पुरजोर तरीके से नहीं उठा रहे हैं. उन्होंने बैठक में नेताओं को आत्मविश्वास के साथ इस मुद्दे को उठाने का निर्देश दिया.

विज्ञापनविज्ञापन